फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Participants won in yoga competition

Rewari News: योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मारी बाजी

Sat, 24 Aug 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Participants won in yoga competition
फोटो: 11रेवाड़ी। बाल भवन में योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते ​प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। योगासन खेल संघ रेवाड़ी की ओर से बाल भवन में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन की स्पर्धा का शुभारंभ कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। योग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा दे रही है। खेल संघ के सचिव नितिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आज फाइनल राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग से तीन विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विजेता खिलाड़ी सितंबर में राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख एडवोकेट सतीश यादव, पर्वतारोही डॉक्टर नरेंद्र यादव, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ रामबाबू यादव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत गुप्ता ने बच्चों को मेडल पहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बहन सरोज, डॉ. युद्धवीर यादव, सचिव नितिन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग स्पर्धा का यह रहा परिणाम
पारंपरिक योगासन में आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष प्रथम ऋषभ, द्वितीय युवी नेगी और तृतीय विशाल का रहे जबकि लड़कियों में नव्या प्रथम, नियति शर्मा द्वितीय तथा तनिष्का शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में गौरव प्रथम, प्रवेश दूसरे व मयंक तीसरे स्थान पर रहे जबकि लड़कियों में रिया प्रथम, मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। 18 से 28 आयु वर्ग लड़के में अनीश प्रथम, मनप्रीत द्वितीय व प्रदीप तीसरे और लड़कियों में रुचि प्रथम, प्रिया द्वितीय व सविता तीसरे स्थान पर रहीं। मास्टर्स श्रेणी 28 से 35 आयु वर्ग में पुरुष में अनिल कुमार अकेले खिलाड़ी रहे। महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, राजेश कुमारी, मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग पुरुष में लखपत सिंह प्रथम, छोटूराम द्वितीय, सुरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला में अनिता कुमार प्रथम, हेमलता द्वितीय, पूजा चुघ, मंजू तीसरे स्थान पर रहीं। 45 से 55 आयु वर्ग पुरुष में अशोक कुमार प्रथम, सुनील कुमार दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में ममता प्रथम, नीलू बाल्यान दूसरे तथा ललिता तीसरे स्थान पर रहीं। कलात्मक वर्ग में 10 से 14 आयु वर्ग में लक्की प्रथम, आयुष द्वितीय, हेमंत रावत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में तानी प्रथम, नव्या द्वितीय, नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। 14 से 18 आयु वर्ग लड़कों में मयूरेश प्रथम, प्रवेश द्वितीय और लड़कियों में धारणा रावत प्रथम, मुस्कान द्वितीय, लक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। 18 से 28 आयु वर्ग लड़कों में मनप्रीत प्रथम और लड़कियों में प्रिया प्रथम, योगिता द्वितीय तथा ममता तीसरे स्थान पर रहीं। कलात्मक जोड़ी में 10 से 14 आयु वर्ग लड़कियों में नियति शर्मा व नव्या प्रथम, कामाक्षी व गार्लिन गेरा द्वितीय और अंकिता व गरिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed