फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pankaj and Pooja hoisted the flag in 100 meter race

Rewari News: 100 मीटर दौड़ में पंकज और पूजा ने लहराया परचम

Sat, 23 Mar 2024 03:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Mar 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Pankaj and Pooja hoisted the flag in 100 meter race
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में फार्मास्यूटिकल सोसाइटी ने एथलीट मीट-2024 का आयोजन किया। इसमें फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट (गोला-फेंक), लेमन स्पून रेस, तीन पैरों वाली दौड़, रस्साकसी और कबड्डी आदि में भाग लिया।
विज्ञापन

फार्मेसी के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विभाग समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगताएं, सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराता है। 100 मीटर दौड़ में लड़कों में पंकज और लड़कियों में पूजा प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर अमन और कंचन रही। तृतीय स्थान पर हिमांशु और ऐश थी। रिले रेस में लड़कों में पंकज, सागर और लड़कियों में कंचन, ऐश ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर लड़कों में कर्ण, हिमांशु और लड़कियो में अंकिता, पूजा रहीं। तृतीय स्थान पर लड़कों में अमन, अंकित और लड़कियो में नीतेश तथा प्रियंका रहीं।
विज्ञापन

तीन पैरों वाली दौड़ में लड़कों में गौरव, देवेन्द्र और लड़कियों में पूजा, जानवी ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर लड़कों में विकास, तन्शिक और लड़कियों में अंकिता, नेहा रहीं। तृतीय स्थान पर लड़कों में कुणाल, कर्ण और लड़कियो में मिताली और मृगांका रहीं। लेमन ओर स्पून रेस में लड़कों में अंकित और लड़कियों में प्रियंका ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर लड़कों में पंकज और लड़कियों में आशु रहीं। तृतीय स्थान पर लड़कों में कुणाल और लड़कियों में रवीना थीं। शॉट पुट में लड़कों में हिमांशु और लड़कियों में कंचन प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर लड़कों में सागर और लड़कियों में सोनिया, तृतीय स्थान पर लड़कों में कुणाल, योगेश और लड़कियों में पूजा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकसी में लड़कों की चार टीमें बनाई गईं। इसमें राम और श्याम टीम विजय रही। लड़कियों में दुर्गा टीम विजेता रही। कबड्डी में तृतीय वर्ष की टीम विजय रही। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन में महत्व दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed