फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Panchayats should prevent waterlogging in villages before the rains: SDM

बरसात से पहले गांवों में जलभराव रोकें पंचायतें: एसडीएम

Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayats should prevent waterlogging in villages before the rains: SDM
कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए गांवों के आम रास्तों पर जलभराव नहीं होने दें। गलियों में कीचड़ जमा होने से लोगों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई के बाद एसडीएम ने सरपंचों और पंचायत सदस्यों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में कूड़ा-करकट एकत्रित न होने दिया जाए और स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखा जाए। इस मौके पर बीडीपीओ अनिल यादव, उप अधीक्षक राजेश कुमार, बीर सिंह, दलसिंह आर्य और रणधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed