फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Our aim is to help the needy

Rewari News: जरूरतमंद की मदद करना हमारा उद्देश्य

Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Our aim is to help the needy
रेवाड़ी। सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी ने जिले के अस्थायी ग्रामीण निवासी अजय यादव को आर्थिक रूप से मदद कर अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए उनकी छमाही की फीस अदा की। सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भारत पालीवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना है। उन्होंने बताया कि युवक अजय आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में मुश्किलों का सामना कर रहा था इसी कारण से संस्था ने उसकी मदद की ताकि वह अपनी शिक्षा को जारी रख सके। पालीवाल ने बताया कि शिक्षा से बड़ा कुछ नहीं होता शिक्षा एकमात्र ऐसी चीज है जो सदैव काम आती है। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी निरंतर सामाजिक कार्यों में जुटी रहती है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अमित राव, प्रवीण यादव, चिराग योगेश पिपलानी, प्रदीप गुप्ता व नितिन यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed