फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Order to organize regular camps to check health of elderly

बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नियमित शिविर लगाने का आदेश

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Order to organize regular camps to check health of elderly
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आस्था कुंज स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का हालचाल जानते उपायु - फोटो : Rewari
समाज में बुजुर्गों को मजबूत स्तंभ माना गया है। परिवार एवं समाज के सभी बुजुर्गों के प्रति आदरभाव तथा उनकी सेहत व सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। यह बात शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आस्था कुंज स्थित वृद्धाश्रम का दौरा करने के बाद जिले के उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होेंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य तथा वहां पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं। बुजुर्गों ने भी उपायुक्त के समक्ष खुलकर अपनी बातें रखीं। आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि दुनियाभर में 1 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में पारित एक प्रस्ताव के उपरांत 1 अक्तूबर 1991 से यह दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन हम सभी को न सिर्फ बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। बुजुर्गों को हैप्पी व स्वस्थ जीवन के लिए समर्पित सेवा भाव हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed