{"_id":"699752c456fd9f6e78069e8f","slug":"order-for-investigation-on-complaint-of-occupation-of-allotted-plot-site-rewari-news-c-198-1-rew1001-233840-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवंटित प्लाॅट स्थल पर कब्जे की शिकायत पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवंटित प्लाॅट स्थल पर कब्जे की शिकायत पर जांच के आदेश
Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई की। इस दौरान गांव बुडाना के ग्रामीणों को आवंटित सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट वाले स्थान पर कुछ लोगों अवैध कब्जा करने का प्रयास की शिकायत की गई। । इसपर एडीसी ने डीएसपी पवन कुमार को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव इब्राहिमपुर में श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यूडी की पट्टी में खड़े वृक्ष बाधक बने हुए हैं। इन वृक्षों को हटा कर ही यह निर्माण कार्य पूरा हो सकता है।
एडीसी ने जिला वन मंडल अधिकारी इस मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान-पत्र में आय को कम करवाने, वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने, पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाने आदि शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, स्वास्थ्य विभाग से संजीव रहे।