फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operators will have to put rate list on CSC

Rewari News: संचालकों को सीएससी पर लगानी होगी रेट लिस्ट

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Operators will have to put rate list on CSC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने जिले के सभी अटल सेवा केंद्र और सीएससी संचालकों को विभिन्न सेवाओं के लिए रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है। कहा कि ऐसा नहीं करने वाले और रेट से अधिक वसूली करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर सीएससी का औचक निरीक्षण करेंगे। कोताही पाए जाने पर सीएससी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि किसी भी सीएससी संचालक द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूली जाती है तो ऐसे सीएससी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक निर्धारित फीस देकर समयबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है। सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में अटल सेवा केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई अटल सेवा संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर सेंटर संचालित करता पाया गया तो उस केंद्र का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी अटल सेवा केंद्रों पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट नहीं मिला तो संबंधित केंद्र पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed