फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation Trekdown: 11 wanted accused arrested in 6 cases

ऑपरेशन ट्रेकडाउन : 6 मामलों में 11 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Operation Trekdown: 11 wanted accused arrested in 6 cases
आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। चोरी और मारपीट करके जानलेवा हमला करने के 6 अलग-अलग मामलों में 11 वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उनकी 11 नवंबर को आपसी रंजिश के चलते गांव टुमना निवासी एक युवक को चाकू मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांव टुमना निवासी आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता गांव टुमना निवासी विक्रांत की शिकायत पर कोसली में केस दर्ज किया गया था।
दूसरे मामले में बावल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को गांव मंगलेश्वर निवासी एक युवक से शराब के नशे में मारपीट करके 500 रुपये छीनने के मामले में गांव गुर्जर माजरी निवासी आरोपी मोनू उर्फ छंटी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गांव मंगलेश्वर निवासी अमन कुमार की शिकायत पर थाना बावल में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तीसरे मामले में खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज ने बताया कि चौकी डहीना प्रभारी एसआई रजनीश ने मई 2024 में गांव डहीना निवासी एक महिला के मकान में घुस कर तोड़फोड़ करने और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो वांछित आरोपी सचिन उर्फ सूटर व जीतू उर्फ गोलु को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मामले में धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को गांव गोकलपुर निवासी एक युवक पर ईंट से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गांव बुडानी निवासी सचिन उर्फ मोनू व शिव सुंदर को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता गांव गोकलपुर निवासी अरुण यादव की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा में केस दर्ज किया गया था।

-------------
पांचवें मामले में जाटूसाना थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत प्रसाद ने बताया कि 26 अक्तूबर को गांव लाला में दो गुटों में आपसी जमीनी झगड़े में एक परिवार पर मारपीट करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त चार वांछित आरोपी गांव माछरौली निवासी विशाल, धीरपाल निवासी रोझुवास, तुम्बाहेड़ी निवासी संदीप व राजपाल को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता जगबीर की शिकायत पर थाना जाटूसाना में केस दर्ज किया गया था। छठे मामले में धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में धारूहेड़ा की एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में आठ साल से फरार चल रहे तीसरे वांछित आरोपी जिला पलवल के जलालपुर निवासी सहजाद को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता भूपेश कुमार की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा के इस मामले में दो आरोपी महेंद्र व इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी, मोनू। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed