फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation theater started in Nahar Community Health Center

Rewari News: नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थिएटर शुरू

Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Operation theater started in Nahar Community Health Center
नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कोसली। नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थिएटर की शुरूआत हो गई है। यहां पहली बार सिजेरियन डिलिवरी की गई जो सफल रही। डिप्टी सिविल सर्जन (जन्म-मृत्यु) डॉ. जोगेंद्र तंवर ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण जारी किया गया। यह डिलिवरी नाहड़ सीएचसी के एस्पिरेशन ब्लॉक में की गई। इस अवसर पर डॉ. सचिन एसएमओ, डॉ. योगेंद्र रजिस्ट्रार, डॉ. संदीप और भगत सिंह सब रजिस्ट्रार मौजूद रहे।
विज्ञापन


62 गांव इस अस्पताल पर निर्भर
सीएचसी नाहड़ के अंतर्गत पीएचसी नाहड़, लिलोढ़, बव्वा व फतेहपुर आती है। इन पांच पीएचसी के साथ-साथ कुल 62 गांव इस अस्पताल पर निर्भर हैं। क्षेत्र की हजारों की आबादी को ओटी सुविधा शुरू होने से सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करती है। अब साधारण ऑपरेशनों जैसे अपेंडिक्स, पित्ताशय, हर्निया, प्रसव आदि के मामलों में मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से न केवल मरीजों का बोझ कम होगा बल्कि शहरों के बड़े अस्पतालों पर भी दबाव घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed