{"_id":"63fa520d8354d12aba0a47d4","slug":"operation-of-special-bus-service-from-rewari-to-khatu-dham-from-today-rewari-news-c-17-1-77418-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा का संचालन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा का संचालन आज से
Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्थान के खाटू धाम में लगने वाले वार्षिक मेले के लिए श्रद्धालुओं ने जाना शुरू कर दिया है। कोई वाहनों से तो कोई पैदल ही बाबा खाटू श्याम का निशान लेकर रवाना हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए रेवाड़ी से खाटू के लिए रोडवेज की ओर से विशेष बसों की सुविधाएं शुरू की गई हैं।
रोडवेज के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने बताया कि खाटू जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी की ओर से 26 फरवरी से 4 मार्च तक दो विशेष बसें चलाई जाएंगी। ये बसें रेवाड़ी बस स्टैंड से प्रात: 10 बजे व दोपहर 2 बजे नारनौल, पाटन व नीम का थाना होते हुए खाटू धाम में मेले के लिए प्रस्थान करेंगी। श्रद्धालुओं को पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।