फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Open poll of health facilities in civil hospital

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Open poll of health facilities in civil hospital
शहर के नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन रूम में जिस तरह से एक्सपायरी इंजेक्शन मिला है स्वास्थ्य सेवाओं की पोल भी खुल गई है। ऐसा हाल जब है जब पहले से ही पता था कि बुधवार को कायाकल्प की टीम नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचेगी। जैसे ही टीम कोरोना वैक्सीनेशन रूम में जांच करने पहुंची तो यहां पर उन्होंने इंजेक्शन की जांच की। इसमें एक इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का मिला। जांच करने पहुंची टीम ने नागरिक अस्पताल में स्वच्छता को लेकर भी सफाई इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। जांच टीम ने तमाम रिकॉर्ड की जांच करने के साथ ओपीडी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, भोजन व्यवस्था, लेबर रूम, ट्रॉमा सेंटर, पैथोलॉजी लैब व ब्लड बैंक सहित तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि कायाकल्प योजना के तहत इंटर डिस्ट्रिक की टीम अस्पताल में जांच करने जाती है। तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नंबर भी जारी किए जाते हैं। उसी के आधार पर अस्पतालों की रैंकिंग जारी की जाती है। इसके लिए इनाम भी दिया जाता है जिस तरह से बुधवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में पहुंची टीम को खामियां दिखाई दी ऐसे में समझा जा सकता है कि रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में आम दिनों में क्या हालात होंगे समझे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed