फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Open challenge to police, jewelery and cash stolen from SPO's house

पुलिस को खुली चुनौती, एसपीओ के घर से आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Open challenge to police, jewelery and cash stolen from SPO's house
रेवाड़ी। चोरों ने जिला पुलिस को खुली चुनौती दी है। उन्होंने एसपीओ के घर से दो लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान उड़ा दिए। इस दौरान पुलिस अफसर अपने परिवार के साथ 24 फरवरी को नैनीताल घूमने गए थे। मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज केस के अनुसार शहर के विजय नगर स्थित गली नंबर-9 में रहने वाले सुरेन्द्र सिंह सेना सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती हैं। उनकी ड्यूटी फिलहाल जेल स्टाफ में लगी हुई है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को वह परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल में घूमने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने घर पर ताला लगाया हुआ था। मकान में किसी व्यक्ति को न देखकर चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए। साथ ही कमरे में रखी अलमारी से 2 लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसमें सोने की चेन, सोने का लॉकेट, सोने की झुमकी व चांदी के आभूषण शामिल हैं। 28 फरवरी की शाम जब सुरेन्द्र सिंह घूमकर घर लौटे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने तुरंत मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि चोरी से पहले चोरों ने जरूर रेकी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed