{"_id":"661dbb5a36a593a9ac0115aa","slug":"opd-will-run-from-8-am-to-2-pm-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-203291-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आए लोग।
रेवाड़ी। जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का आज से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच ओपीडी में की जाएगी। ऐसे में पंजीकरण खिड़की भी 9 बजे की बजाए सुबह आठ बजे खुलेगी। इससे पहले सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलती थी। वहीं, सर्दियों में 16 अक्तूबर से 15 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय रहता है। प्राथमिक सामुदायिक अस्पतालों का ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक होता है। अब मंगलवार से इसी समय सारिणी के साथ नागरिक अस्पताल खुलेंगे। इसके साथ खून टेस्ट, एक्स-रे समेत अन्य जांचों का समय सुबह 8 से 11 बजे तक होगा और उसके बाद जांच रिपोर्ट 1 बजे तक मिलेगी। यह आदेश आज से लागू होंगे।
वायरल के 300 से 350 मरीज आ रहे
बदलते मौसम के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। नागरिक अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के 300 से 350 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव के चलते लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को वायरल हो रहा है। बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव होने के कारण स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।