{"_id":"65a6d0e05aacb179ef027470","slug":"online-application-process-for-indian-air-force-started-rewari-news-c-198-1-rew1001-8626-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भारतीय वायुसेना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भारतीय वायुसेना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
Wed, 17 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश वर्ष 2025 के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा, इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आयोजित होगी। उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए। डीसी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय, राज्य, सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। या केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ हो। डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण, यदि अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उत्तीर्ण। केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
उम्मीदवारों को 550 रुपये प्लस जीएसटी फीस के रूप में देना होगा
डीसी ने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम या विषयों में इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो। इन्हीं उम्मीदवारों को केंद्रीय राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवारों को 550 रुपये प्लस जीएसटी फीस के रूप में देने होंगे।