फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One villager killed, another serious due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One villager killed, another serious due to pickup's collision
जिले के गांव मोहदीनपुर में भूसे से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के गांव नैनसुखपुरा निवासी राहुल रेवाड़ी में स्थित एक कोचिंग सेंटर में बतौर अध्यापक का कार्यरत है। राहुल अपने ही गांव के प्रवीन के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से अपने गांव नैनसुखपुरा जा रहा था। बाइक को प्रवीन चला रहा था। जैसे ही वे गांव मोहदीनपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही भूसे से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित सड़क पर ही गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। प्रवीण के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से वह बेहोश हो गया। इसी दौरान आरोपी चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद राहुल का भाई कृष्ण व विनोद मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल का अभी इलाज चल रहा है। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed