{"_id":"66e4a395fdc0f697c40e3257","slug":"one-person-died-due-to-electric-shock-while-removing-a-vehicle-stuck-in-an-electric-pole-rewari-news-c-198-1-fth1001-209300-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली के पोल में फंसी गाड़ी निकालते समय लगा करंट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली के पोल में फंसी गाड़ी निकालते समय लगा करंट, एक की मौत
Sat, 14 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर से गाड़ी में सवार होकर जा रहे दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने साइड मार दी, जिससे उनकी गाड़ी बेकाबू होकर बिजली के पोल के बीच में फंस गई। गाड़ी में फसे तार को निकालते समय करंट लगने से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी शशि कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा अहीर निवासी महेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अपने चचेरे भाई शशि कुमार की गाड़ी से अपने गांव की तरफ आ रहा था। गाड़ी को शशि चला रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचने वाले थे, तभी किनारे से एक स्कार्पियो चालक ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में फंस गई। उसके बाद शशि गाड़ी से नीचे उतरा और गाड़ी को बिजली के पोल से निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। तभी उसके चचेरे भाई महेश ने उसको बचाने की कोशिश की तो उसे भी करंट लगा और वह दूर जा गिर गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके शशि को मृत घोषित कर दिया। खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।