{"_id":"682637d8bf099439b1012291","slug":"one-more-accused-arrested-in-mobile-phone-snatching-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-219545-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कसौला थाना पुलिस ने तीन लोगों के मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव बिलाहेड़ी निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 5 मई को गांव आसलवास निवासी अनिल कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह आईएमटी बावल स्थित कंपनी में नौकरी करता है। सुबह वह पैदल ही कंपनी की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक से आए तीन युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
बाइक सवार फ्लाईओवर की ओर भाग गए। उसने किसी अन्य के फोन से अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसके परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने फोन छीनने वालों का पता लगाने का प्रयास किया तो गांव आसलवास निवासी धर्मबीर उन्हें रास्ते में मिल गया।
विज्ञापन
जब उससे बाइक सवार युवकों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि तीनों युवक उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव बूढ़ी बावल निवासी कृष्ण कुमार व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मोधुपुर निवासी राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से छिना हुआ दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।