फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One lakh population of the city is troubled since 3 days due to water problem.

Rewari News: पानी की समस्या से शहर की एक लाख आबादी 3 दिन से परेशान

Sat, 20 Apr 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
One lakh population of the city is troubled since 3 days due to water problem.
रेवाड़ी। हैंड पंप से पानी भरती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई। आलम यह है कि शहर के विभिन्न वार्ड इस वक्त पानी की कमी से तीन दिन से जुझ रहे हैं। करीब एक लाख लोग समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 में हालात खराब हो चुके हैं। लगातार हो रही परेशानी के कारण लोगों में आक्रोश है। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि गर्मी के दिनों में तीन-तीन दिन तक पानी न मिलना व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है।
विज्ञापन


पीने के पानी के लिए लोग हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। कई लोगों को टैंकर मंगाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। मनीष कुमार, लालाराम, अर्जुन लाल, मंगतूराम, रामसिंह, पप्पू व चेलाराम आदि ने बताया कि वार्ड में तीन दिन से पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके बाद समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

महिलाओं को हैंडपंप से लाना पड़ रहा पानी

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। भतेरी देवी, संतोष कुमारी, रिताक्षी देवी आदि ने बताया कि हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। इससे परेशानी होती है। बीच में कुछ समय के लिए पानी आया। वह इतना गंदा था कि बर्तन को भी धोया नहीं जा सकता था।

इंसेट
कालूवास फ्लाईओवर के पास चल रहा है कार्य

कालूवास फ्लाईओवर के पास लिसाना वाटर वर्कर्स की तरफ से आ रही मुख्य लाइन का कार्य चल रहा है। इस वजह से 15 अप्रैल से शहर के वार्ड नंबर 24 से लेकर 31 में पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन कार्य की वजह से टूटा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल व्यवस्था ठीक कर दी गई है। अब लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

------

गर्मी में पानी की काफी जरूरत होती है। तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है की कितनी परेशानी हो रही होगी। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।-मनीष कुमार, अजय नगर पार्ट-2 निवासी

--

पानी की आपूर्ति न होने की वजह से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कई दिनों से पानी न आना चिंता का विषय है। काफी समस्या हो रही है। संबंधित विभाग से मांग है कि पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाए।-बनवारी लाल, अजय नगर निवासी


वर्जन

पाइप लाइन को लगभग ठीक कर दिया गया है। अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से होगी।- सुनील, जेई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed