{"_id":"642c6013876d97ea6d09ef96","slug":"one-arrested-with-215-grams-ganja-rewari-news-c-17-1-113581-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 215 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 215 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार
Tue, 04 Apr 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने गांव बिठवाना के निकट स्थित नवनिर्मित आउटर बाईपास से एक व्यक्ति को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के रहने वाले मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से गांजा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज किया गया।
एचएसएनसीबी रेवाड़ी यूनिट प्रभारी एसआई बलवंत सिंह सोमवार शाम को टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बिठवाना के पास आउटर बाईपास के निकट एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी ने अपना नाम शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा का रहने वाला मदनलाल बताया। एसएसएनसीबी यूनिट की सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम धारूहेड़ा के कार्यकारी अभियंता धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी से 215 ग्राम गांजा बरामद किया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एसआई बलवंत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से नशीला पदार्थ तस्करी करने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है।