फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One and a half crore rupees cheated by the lure of interest

ब्याज का लालच देकर ठगे डेढ़ करोड़ रुपये

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One and a half crore rupees cheated by the lure of interest
धारूहेड़ा। स्थानीय कस्बा निवासी कुछ लोगों को तीन लोगों ने ब्याज का लालच देकर कमेटी के जरिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा लिए। आरोपियों द्वारा रुपये वापस नहीं लौटाने पर पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सेक्टर छह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संतोष झा, राजदेव मंडल, लक्ष्मण झा, इंद्र कुमार, रतन कुमार, कुंज बिहारी, हरिराम पाठक, केदार, भोला पासवान, अनिल कुमार, मिथिलेश गोपाल, नीतू कुमार, बबली, रेणू देवी, रेखा देवी, नीतू देवी, चंदा व ममता आदि ने कहा है कि सेक्टर-छह निवासी सुधीर झा, दुर्गाकांत झा व पंकज उर्फ अशोक आचार्य ने कमेटी बना कर रुपये एकत्रित किए थे। सभी को आरोपियों ने दो रुपये प्रति सैकड़ा ब्याज का लालच भी दिया था। सभी लोग जरूरत पड़ने पर कमेटी से रुपये ले लेते थे। आरोपी उनसे प्रति माह रकम जमा कराते थे। वह अपनी बेटियों की शादी के लिए पिछले कई वर्ष से कमेटी में रुपये जमा करा रहे थे। सभी लोगों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा हो गए थे। पिछले एक साल से आरोपियों द्वारा उन्हें रुपये वापस नहीं लौटाए जा रहे। उन्होंने कई बार आरोपियों से अपने रुपये लौटने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने रकम वापस करने से इंकार कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा मामले की जांच की गई थी। पुलिस ने पीड़ितों के भी बयान दर्ज किए है।
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि तीनों आरोपी सुधीर झा, दुर्गाकांत झा व पंकज उर्फ अशोक आचार्य ने बिना रिजर्व बैंक की अनुमति के कमेटी बनाकर पीड़ितों से रुपये लेकर जमा किए हैं। पुलिस को शिकायत करने के बाद एक आरोपी पंकज उर्फ अशोक आचार्य धारूहेड़ा छोड़कर भाग गया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed