फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One acre wheat crop reduced to ashes due to short circuit fire

Rewari News: शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक एकड़ गेहूं की फसल राख

Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
One acre wheat crop reduced to ashes due to short circuit fire
बावल। कस्बे के नजदीक गांव में गेहूं की फसल में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने मुआवजे की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव खजूरी निवासी किसान शमशेर ने एक एकड़ गेहूं की फसल को काटकर निकालने के लिए इकट्ठा किया हुआ था। अचानक नजदीक ट्रांसफर में शाॅर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी फसल में गिर गई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे आग ने फसल को चपेट में ले लिया। जब उन्हें पता लगा तब तक गेहूं जल चुकी थी। घटना की शिकायत फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शमशेर ने बताया कि उसने कर्ज लेकर फसल उगाई थी और वह जलकर राख हो गई है। उन्होंने घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बताया और सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed