{"_id":"61ad13431016f113e61653e4","slug":"one-accused-arrested-in-encounter-sent-to-judicial-custody-rewari-news-rtk6318710112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार एक आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार एक आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। फरुखनगर क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए आरोपी कौशल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी अनिल को रविवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल और छह गोलियां भी बरामद की है। आरोपियों की स्कार्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। गुरुग्राम पुलिस आरोपी अनिल को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
शनिवार को फरुखनगर क्राइम ब्रांच को अपहरण व हत्या के आरोपी गुरुग्राम के गांव जोनियावास निवासी कौशल व हेड़ाहेड़ी निवासी अनिल के एक स्कार्पियो गाड़ी में गांव हेड़ाहेड़ी में होने की सूचना मिली थी। आरोपियों ने दो नवंबर को फरुखनगर निवासी लेबर कांट्रैक्टर कृष्ण का अपहरण कर हत्या कर दी थी। गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस हेड़ाहेड़ी पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए थे। आरोपी गांव लोकरा, खोड़, जाट-जांटी होते हुए रेवाड़ी के गांव बुड़ाना में पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने घेर लिया था। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कौशल हाथ व पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने कौशल व अनिल को मौके पर ही दबोच लिया था। आरोपियों के खिलाफ फरुखनगर क्राइम ब्रांच के एसआई मुकेश कुमार की शिकायत पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। मीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुंडू ने बताया कि एक आरोपी का अभी उपचार चल रहा है और दूसरे को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।