{"_id":"61896cb905a9e00f5a35562c","slug":"one-accused-arrested-for-fraudulently-withdrawing-cash-from-account-rewari-news-rtk6292775151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से नकदी निकालने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर खाते से नकदी निकालने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करके बैंक से नकदी निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ लिसाड़ी गेट के मोहल्ला आशियाना निवासी नाजिम के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 63 फर्जी आईडी, 11 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 16 बैंक चेक बुक, 7 मोबाइल फोन व 9 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
गुरुग्राम जिले के सिकंदरपुर निवासी भूपेन्द्र ने बताया कि उसने अपने साथी गांव निवासी राकेश कुमार के साथ मिलकर गांव जलियावास में एक रजिस्टर्ड फर्म साईं पॉलिपैक एंड ट्रेडिंग कंपनी खोली हुई है। इस ट्रेडिंग कंपनी का खाता बनीपुर चौक स्थित बैंक में है। खाते से राकेश का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। गत 29 अगस्त को रजिस्टर्ड नंबर पर नेटवर्क शो नहीं कर रहा था। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण नई सिम निकलवा नहीं पाए। सोमवार को सिम निकलवाई।
जो कि 31 अगस्त को सिम एक्टिवेट होने के बाद उसने अपने फोन से नेट बैंकिंग से फर्म के खाते में पैसे चैक किये तो उसमें बैलेंस कम दिखा रहा था। इसके बाद हम दोनों बैंक गए तो अकाउंट स्टेटमेंट में वही धनराशि दिख रही थी। बैंक अकाउंट स्टेटमेंट में 29 अगस्त को खाते से 12 लाख व 30 अगस्त को 8 लाख बिना ओटीपी के धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर धोखाधड़ी करके खाते से पैसे निकालने का मामला दर्ज करके इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 63 फर्जी आईडी, 11 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 16 बैंक चेक बुक, 7 मोबाइल फोन व 9 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।