फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the thirteenth of the woman, there was a fight between the in-laws and the maternal

महिला की तेरहवीं पर ससुराल और मायके वालों में मारपीट

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
On the thirteenth of the woman, there was a fight between the in-laws and the maternal
विवाहित महिला की तेरहवीं पर एकत्र हुए ससुराल व मायका पक्ष वालों में मारपीट हो गई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एक ओर ससुराल वालों ने मायका पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है तो दूसरी और ससुराल पक्ष के लोगों ने बहनोई और उसके परिवार वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी के गांव पूर्णपुरा निवासी राममेहर ने कहा कि उनकी बहन रानी की शादी आकेड़ा निवासी भरत सिंह पुत्र रोहताश के साथ हुई थी। उनकी बहन पिछले दस माह से बीमार थी। बीमारी के कारण 29 सितंबर को उसका देहांत हो गया। 4 अक्तूबर को वह रानी की तेरहवीं पर आकेड़ा आए थे। यहां पर रोहताश, विशाल, भरत सिंह, चंदगीराम व महेंद्रगढ़ के गांव धनौंदा निवासी प्रकाश ने उनके साथ मारपीट की। दूसरी ओर, गांव आकेड़ा निवासी रोहताश ने कहा कि उनकी पुत्रवधू रानी की तेरहवीं थी। रानी के मायके से भी करीब 30 लोग आए हुए थे। रानी के भाई राममेहर, राजू, निवास, दरिया व अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपितों ने भरत सिंह, विशाल, कुशाल, पत्नी सावित्री व बहन धनपती के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed