फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the second Monday of Sawan, a huge crowd gathered in temples for Jalabhishek

Rewari News: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan, a huge crowd gathered in temples for Jalabhishek
शिव मंदिर में मंदिर पूजा करते भक्तजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
शहर के मोती चौक पर घंटेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर एक भूतेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाजमंडी स्थित शिव मंदिर, बारह पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर, सर्कुलर रोड स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सोमवार का दिन विशेष रूप से शिव पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

इन धार्मिक गतिविधियों के कारण, सावन के सोमवार को मंदिरों में भारी भीड़ होती है, खासकर उन मंदिरों में जहां भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

पंडित बिजेंद्र तिवारी ने बताया कि सावन भगवान शिव की आराधना के लिए एक पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार की पूजा-अर्चना करते हैं, जिनमें से सोमवार का व्रत और शिवलिंग पर जलाभिषेक करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। सावन के प्रत्येक सोमवार को, भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। सावन की भीड़ धार्मिक उत्साह और भक्ति का एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करती है, जिसमें भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए एक साथ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed