{"_id":"66db6b6a5b2b77ef7f0b0695","slug":"on-the-second-day-an-independent-candidate-filed-nomination-from-rewari-constituency-rewari-news-c-198-1-rew1001-209006-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दूसरे दिन रेवाड़ी विस से एक निर्दल प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दूसरे दिन रेवाड़ी विस से एक निर्दल प्रत्याशी ने किया नामांकन
Sat, 07 Sep 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। शिशुपाल ने शहबाजपुर खालसा से निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करते हु
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को रेवाड़ी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी शिशुपाल ने नामांकनपत्र दाखिल किया। आरओ व एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने नामांकन प्राप्त किया। बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
कोसली विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को राइट टू रिकॉल पार्टी से नवल सिंह निवासी मांढईया खुर्द ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 12 सितंबर तक नामाकन पत्र भरे जा सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। 5 अक्तूबर मतदान और 8 अक्तूबर को मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। यदि हलफनामे में कोई कॉलम रिक्त रह जाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करेगा। ऐसे नोटिस के पश्चात भी यदि कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में विफल रहता है, तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र अस्वीकृत किया जा सकता है।