{"_id":"665ba3dc9ae74068f9085cc7","slug":"on-retirement-the-spokesperson-distributed-t-shirts-to-all-the-children-rewari-news-c-198-1-rew1001-205092-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेवानिवृत्ति पर प्रवक्ता ने सभी बच्चों को बांटी टीशर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेवानिवृत्ति पर प्रवक्ता ने सभी बच्चों को बांटी टीशर्ट
Sun, 02 Jun 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सम्मान समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ से इतिहास प्रवक्ता धर्मवीर शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाहड़ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि और बीआरसी नाहड़ विशिष्ट अतिथि रहे। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धर्मवीर शर्मा कर्मठ, मेहनती व समय के पाबंद रहे हैं।
गुगोढ की सरपंच पूजा यादव, प्रवेश पंच, एसएमसी प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रधान उमेद सिंह, विजय पंच आदि ग्राम पंचायत सदस्यों ने धर्मवीर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। हसला प्रधान रविंद्र भाकली और प्राइमरी राज्य उपप्रधान धर्मेंद्र यादव ने धर्मवीर शर्मा के 29 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। मिडिल इंचार्ज विजयलक्ष्मी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धर्मवीर शर्मा ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को अपनी सेवानिवृत्ति पर टी-शर्ट वितरित की और सभी विद्यार्थियों को प्रीतिभोज करवाया। अनिल कुमार, राकेश शास्त्री, रिटायर्ड जज दयाराम भारद्वाज, प्राचार्य रमेश शर्मा, मंजूबाला शर्मा, प्राचार्य सतीश कुमार, प्राचार्य दयानंद भारद्वाज, नरेश चौहान, एडवोकेट कपिल शर्मा, ओमप्रकाश भारद्वाज आदि शामिल रहे।