{"_id":"67704525a874d65c4205c461","slug":"omprakash-chautalas-ashes-immersed-in-jln-canal-rewari-news-c-198-1-rew1001-213309-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेएलएन नहर में ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियां विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेएलएन नहर में ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियां विसर्जित
Sun, 29 Dec 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इनेलो पदाधिकारियों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियां दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में प्रवाहित कर नमन किया। इससे पहले जाट धर्मशाला में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल रानिया, विधायक अर्जुन चौटाला, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का अस्थि कलश लेकर शुक्रवार की शाम रेवाड़ी स्थित जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। शनिवार को यहां इनेलो की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ रेवाड़ी, बावल, कोसली के प्रबुद्ध लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को नमन किया। उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बिताए विशेष पलों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भी शोक जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला एक ऐसे राजनेता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
शोक सभा में रेवाड़ी के जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, कार्यकारी जिला प्रधान संपत राम डहनवाल, प्रदेश प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल, कमला शर्मा, विनय जैलदार, कुलदीप यादव, वरुण, नीरज डहनवाल, जीतू डोहकी, धर्मबीर यादव, नरेश यादव, कृष्ण कुमार, सतीश यादव, गौरव सैनी, जगदीश प्रसाद, प्रदीप शर्मा बावल उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री शकुंतला, एमएल रंगा, विजय सोमाणी, सुनील चौधरी, विद्यानंद लाम्बा, राव इंद्रपाल, मंजीत जैलदार, नीतू चौधरी, चौ. हंसराज, दिनेश ठेकेदार, डॉ. विराटवीर, रामकिशन गुप्ता, नवल सिंह जांगू, सरिता, हरीश, अरोड़ा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।