फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Omicron: No case, negligence can be heavy

ओमिक्रॉन : केस कोई नहीं, भारी पड़ सकती है लापरवाही

Tue, 14 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Omicron: No case, negligence can be heavy
रेवाड़ी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोग सरकार की ओर से जारी कोविड नियमों का पालन तक नहीं कर रहे हैं। भले ही यहंा दो माह से कोरोना का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन यह लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खासकर दिल्ली और गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों की ओपीडी के दौरान बीमार लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है। यह राहत की बात है कि अभी तक कोई केस नहीं मिला। रोजाना 1500 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अब छुट्टी वाले दिन वैक्सीनेशन पर महाअभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा जगहों पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे ताकि वैक्सीन के जरिए कोरोना से सुरक्षा के चक्र को मजबूत किया जा सके। जिले में वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि 97 प्रतिशत आबादी को पहली और 60 प्रतिशत की आबादी को दूसरी डोज लग चुकी है। लोगों को कोरोना के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। नए वैरिएंट को लेकर विभागीय स्तर पर सभी व्यवस्था की गई है। रोजाना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी कोई पॉजिटिव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के घूमने वालों का हो रहा चालान
एसपी के आदेश पर जिला पुलिस ने कोरोना की गाइडलाइन की पालन के लिए सख्ती शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से रेवाड़ी शहर की सड़कों पर पुलिस बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काट रही है। 500 से ज्यादा लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। फिर भी भीड़ में लोग बगैर मास्क के घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दुकानदार और ग्राहक भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed