{"_id":"6acbd0b54d2229f5a70fc8ff","slug":"om-prakash-becomes-the-president-of-baba-mukteshwar-puri-gaoshala-rewari-news-c-198-1-rew1001-247017-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबा मुक्तेश्वर पुरी गोशाला के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबा मुक्तेश्वर पुरी गोशाला के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश
Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला कोसली की नई कार्यकारिणी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला कोसली की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी कर्नल संतपाल की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश ने 43 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
उनके प्रतिद्वंद्वी कमल को 40 वोट मिले। इस प्रकार ओम प्रकाश ने तीन वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
उपाध्यक्ष पद पर तुषांत यादव ने 47 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि राय सिंह को 37 वोट मिले। महासचिव पद पर हरीश यादव ने 48 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी चांद सिंह को 36 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित यादव ने 47 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि धर्म सिंह को 36 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर कृष्ण कुमार ने 47 वोट लेकर विजय प्राप्त की। उनके मुकाबले नरपाल को 36 वोट मिले।
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी हुआ मुकाबला
कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी मतदान कराया गया। इसमें आशीष ने 46 वोट प्राप्त किए, जबकि धर्मपाल को 31 वोट मिले। दयावान को 45 और महेश को 34 वोट मिले। वहीं, सतीश ने 43 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि लेखराज को 37 वोट मिले।
गोसेवा और विकास को देंगे प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि गौशाला की सेवा करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नई कार्यकारिणी आपसी सहयोग से गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, गोवंश की उचित देखभाल करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। उन्होंने ग्रामीणों और गौभक्तों के सहयोग से गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों और गौशाला से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी गौशाला के बेहतर प्रबंधन, गोवंश की सेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी।