{"_id":"5e6929fa8ebc3eeb434de2cb","slug":"oldman-died-in-road-accident-after-wining-old-age-race-rewari-news-rtk5464078127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल सीहोर के फाग मेले में दौड़ जीतकर साले को सीहा मेला दिखाने साथ लेकर जा रहा था पूर्व सैनिक कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल सीहोर के फाग मेले में दौड़ जीतकर साले को सीहा मेला दिखाने साथ लेकर जा रहा था पूर्व सैनिक कैलाश
विज्ञापन
स्कूटी व बाइक से टक्कर के बाद पानी की टंकी से भिड़ने के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौके पर जांच करती पुल
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ के गांव सीहोर में आयोजित मेले में बुजुर्ग दौड़ जीतकर साले महाबीर को सीहा में आयोजित मेला दिखाने ला रहे पूर्व सैनिक लालचंद सहित चार की मौत से दो जिलों के चार घरों में त्योहार के दिन मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय कैलाश ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली बुजुर्ग दौड़ में हिस्सा लेते थे। मंगलवार को भी वह सीहोर में दौड़ जीतने के बाद भी साले को लेकर मेला दिखाने और घर के लिए निकले थे। कैलाश का साला भी सरकार स्कूल में चपरासी था, लेकिन मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियों को छीन लिया। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
पिता को मेला दिखाने लिए घर से निकला था संजय
महेंद्रगढ़ जिले के गांव रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय संजय भी बाइक पर पिता 62 वर्षीय लालचंद को सीहा मेला दिखाने के लिए घर से निकला था। लेकिन पिता-पुत्र मेले में नहीं पहुंच पाए और कार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक व स्कूटी के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। पानी की टंकी में टकराने से कार क्षतिग्रस्त, चालक फरार
विज्ञापन
खोला थाना क्षेत्र की सीमा के पास गांव भड़प के पास बाइक-स्कूटी व कार की आमने सामने की टक्कर के बाद कार भी सड़क किनारे स्थित एक पानी की टंकी से जा टकराई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। लेकिन बड़ा सवाल है कि कार की तेज टक्कर के बाद चालक कैसे बच गया। पुलिस भी चालक के बारे में कुछ नहीं कह पा रही है। दिल्ली के नंबर आई-20 वाली कार के चालक तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की कर रहे तलाश : आईओ
कनीना- डहीना मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।