फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Old relation with Rao Abhay Singh's family: Bhupendra Singh Hooda

राव अभय सिंह के परिवार से पुराना नाता : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Old relation with Rao Abhay Singh's family: Bhupendra Singh Hooda
फोटो: 13रेवाड़ी। स्वर्गीय राव अजीत सिंह नंबरदार की रस्म पगड़ी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बड़े भाई राव अजीत सिंह नंबरदार की रस्म पगड़ी यादव धर्मशाला में संपन्न हुई। इसमें पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राव अभय सिंह के परिवार से उनका पुराना नाता रहा है।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाड़िया, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस एक्स सर्विसमैन सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, दीवान सिंह चौहान, बीडी शर्मा ने राव अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व. राव अभय सिंह के बड़े पुत्र राव अजीत सिंह नंबरदार की रस्म पगड़ी में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। राव अजीत सिंह नंबरदार की बड़ी बहन रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी बहन मीनाक्षी यादव, उनके छोटे भाई अनिल राव, उनके पुत्र जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया, उनके भतीजे जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, उनके दूसरे भतीजे पूर्व विधायक चिरंजीव राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वर्गीय राव अभय सिंह के परिवार से हमारा पुराना नाता रहा है। जहां राव अभय सिंह मेरे पिताजी के साथ रहे तो मेरे साथ कैप्टन अजय सिंह यादव मंत्री रहे। चिरंजीव राव भी विधायक रहे। राव अजीत सिंह सरल और सौम्य स्वभाव के थे और हर आदमी का दिल जीतने का हुनर उनमें था उनके जाने से जो जगह खाली हुई है उसको भरना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई राव अजीत सिंह नंबरदार ने कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा मेरा साथ दिया। रणविजय सुल्तानिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed