फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Old coins found after the arrow in the old mansion

पुरानी हवेली में तीर के बाद अब मिल रहे पुराने सिक्के

Thu, 16 Sep 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Old coins found after the arrow in the old mansion
खोदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्के। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के गांव कवाली स्थित एक पुरानी हवेली में ऐसी प्राचीन चीजें निकल रही हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। हवेली में कुछ दिन पहले 3 तीर मिले थे, वहीं अब प्राचीन सिक्के मिले हैं।
विज्ञापन

हवेली में मिल रहीं प्राचीन चीजों के देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो रही हैं। प्राचीन सिक्के और तीर मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार व गिरदावर को मौके पर भेजा गया। प्रशासन ने तीर व सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर हवेली का मुआयना करेगी। गांव कवाली निवासी सुभाष मिस्त्री अपनी पुरानी हवेली की खोदाई करा रहे हैं। सुभाष मिस्त्री की हवेली में कुछ दिन पहले तीन पुराने तीर मिले थे। तीर मिलने की सूचना के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण उनको देखने के लिए पहुंचे थे। तीर देखने में सैकड़ों वर्ष पुराने लग रहे हैं, लेकिन जर्जर नहीं हुए हैं। तीर मिलने के बाद पैदा हुआ कौतूहल अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि हवेली में से अब पुराने सिक्के निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

सुभाष मिस्त्री ने हवेली में से तीर और पुराने सिक्के निकलने की सूचना जिला प्रशासन को दी। इस पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने तहसीलदार व गिरदावर को गांव कवाली में भेजा। तहसीलदार व गिरदावर ने तीर व पुराने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही आएगी पुरातत्व विभाग की टीम
सुभाष मिस्त्री के घर में से तीर और पुराने सिक्के निकलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस पुरानी हवेली में से कुछ और प्राचीन चीजें भी मिल सकती हैं। शीघ्र ही पुरातत्व विभाग की टीम गांव कवाली में पहुंच सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि सुभाष मिस्त्री ने ईमानदारी से अपने मकान में मिली प्राचीन चीजों की जानकारी दी है। इसलिए उनको आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।

 गांव कंवाली स्थित वो खंडहर हवेली, जिसमें मिल रहे प्राचीन सामान।

गांव कंवाली स्थित वो खंडहर हवेली, जिसमें मिल रहे प्राचीन सामान।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed