फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   oil tanker three accused arrest

बावल रोड पर टैंकर से तेल चोरी करते हुए तीन आरोपी काबू

Sat, 03 Oct 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
oil tanker three accused arrest
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बावल रोड पर करनावास के समीप शनिवार दोपहर को एक टैंकर से तेल चोरी करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। इसमें एक टैंकर का चालक भी शामिल है। आरोपितों की पहचान भवाड़ी निवासी प्रकाश व जितेन्द्र तथा गुजरीवास निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव करनावास स्थित ऑयल डिपो के पास टैंकरों से तेल चोरी का खेल चलता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर बाद करनावास के पास छापामार कार्रवाई की और प्रकाश के प्लाट पर तेल चोरी करते हुए प्रकाश के अलावा टैंकर के चालक व उसके साथ जितेन्द्र को मौके पर ही काबू कर लिया है। पुलिस ने टैंकर व तेल चोरी करने के उपकरण भी कब्जे में लिए गए है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से करनावास व हाईवे पर टैंकरों से तेल चोरी करने के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बता दें कि करनावास में तेल डिपो होने के कारण आसपास के गांवों के दर्जनों युवा टैंकर चलाने का कार्य करते हैं। ऐसे में कुछ लोग स्थानीय ढाबा संचालकों से मिलीभगत कर तेल निकाल कर सस्ते भाव में बेचने के अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। इस कार्य से जुड़े लोग करनावास, भवाड़ी व हाईवे पर ढाबों की आड़ में इस खेल को अंजाम देेे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed