{"_id":"62585e59a71a650bea150c8f","slug":"offline-classes-will-start-from-18-in-the-agricultural-college-of-bawal-rewari-news-rtk643916422","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल के कृषि महाविद्यालय में 18 से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल के कृषि महाविद्यालय में 18 से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
बावल स्थित कृषि महाविद्यालय।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में 18 अप्रैल से सभी कक्षाएं ऑफलाइन आरंभ हो जाएंगी। इसमें द्वितीय सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। गत दो वर्ष से कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। इस बार भी विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन ही की थी। शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के साथ सोमवार से कक्षाओं में पढ़ाई कर सकेंगे।
महाविद्यालय में रेवाड़ी सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 318 विद्यार्थी बीएससी ऑनर्स कृषि की तथा 30 विद्यार्थी एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण का असर समाप्त होने के बाद जिले में शिक्षण प्रक्रिया ऑफलाइन आरंभ हो चुकी हैं। अब कृषि महाविद्यालय की कक्षाएं भी ऑफलाइन आरंभ होने के साथ कृषि महाविद्यालय और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में चहल-पहल बढ़ जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं विलंब से आरंभ होने के कारण कृषि विश्वविद्यालय के दाखिला कार्यक्रम भी प्रभावित होगा। इस बार मई के द्वितीय सप्ताह से पहले दाखिला कार्यक्रम जारी होने की संभावना कम है। अभी दोनों बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं ही 25 अप्रैल के बाद आरंभ होंगी। आमतौर पर कृषि विश्वविद्यालय अपने नए सत्र के दाखिला कार्यक्रम अप्रैल में जारी कर देता था और मई में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती थी।
विज्ञापन
कोट
18 अप्रैल से सभी कक्षाएं ऑफलाइन आरंभ हो रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दे चुके सभी विद्यार्थियों का 15 और 16 अप्रैल तक पंजीकरण हो जाएगा। इसके बाद नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। नए सत्र के दाखिला कार्यक्रम मई के द्वितीय सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
- डॉ. नरेंद्र कौशिक, प्रिंसिपल, कृषि महाविद्यालय, बावल