फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials appeared dissatisfied with the hospital's wiring system

Rewari News: अस्पताल की वायरिंग व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए अधिकारी

Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Officials appeared dissatisfied with the hospital's wiring system
श्री कृष्ण भवन में डॉ. युगल स्वामी से भेंट करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। शुक्रवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वाॅस) की टीम जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और जो खामियां मिली, उसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. रणवीर ने नागरिक अस्पताल में गहनता से निरीक्षण किया और विभाग को सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस दौरान बोर्ड को लेकर भी कहा कि इसे दूरुस्त कराने की जरूरत है, साथ ही कहा कि जहां पर हेल्पलाइन है वहीं पर व्हीलचेयर होनी चाहिए। सिटीजन चार्ट को भी चेक किया गया, जो ठीक पाया गया। अस्पताल के अंदर प्रवेश करते वक्त सीढ़ियों के पास ग्रिल लगाने के सुझाव दिए गए हैं।ओपीडी के लिए लाइन में लगने वाले मरीजों को यह पता चले कि कौन सी ओपीडी कहां है, वह पर्ची लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल की वायरिंग व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए। इस पर तुरंत संज्ञान लेने को कहा गया है। टीम को वो दिन भी याद आ गया जब यहां पर जलभराव हुआ था, हालांकि इस बार ऐसा नहीं था। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब, फार्मेसी का निरीक्षण किया। अस्पताल की नई बिल्डिंग में डेंटल ओपीडी को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जोगेंद्र तंवर, एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र व डॉ. इंद्रजीत ने टीम को अस्पताल का निरीक्षण कराया। टीम की ओर से अपनी रिपोर्ट को फाइल में बंद कर मुख्यालय में जमा कराया जाएगा। टीम के दौरे की पहले ही अस्पताल प्रशासन को सूचना थी। इसके चलते पहले नागरिक अस्पताल में खामियों को दूर कर व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया था। सभी चिकित्सक व स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी ड्रेस कोड में दिखाई दिए।

श्री कृष्ण भवन में डॉ. युगल स्वामी से भेंट करते लोग। स्रोत : संस्था

श्री कृष्ण भवन में डॉ. युगल स्वामी से भेंट करते लोग। स्रोत : संस्था

श्री कृष्ण भवन में डॉ. युगल स्वामी से भेंट करते लोग। स्रोत : संस्था

श्री कृष्ण भवन में डॉ. युगल स्वामी से भेंट करते लोग। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed