{"_id":"660dad70d132c8a1590c8a27","slug":"officers-will-keep-an-eye-on-anarchists-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-202821-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्त्वों पर अधिकारी रखेंगे नजर: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्त्वों पर अधिकारी रखेंगे नजर: एसपी
Thu, 04 Apr 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसपी शशांक कुमार सावन ने सभी डीएसपी, सभी प्रवाचक व जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखा इंचार्ज के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। साइबर अपराधियों की धड़ पकड़ में तेजी, नशे के खिलाफ और रोड सेफ्टी के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। पेंडिंग मामलों के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालन कराया जाएगा। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया शांति से कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करेंगे। चुनाव के दौरान शहर और गांव के सभी बूथ का दौरा करेंगे तथा साधारण पोलिंग बूथ के अलावा क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
चुनाव से पहले लाइसेंसी हथियार जमा कराएं
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि क्षेत्र में जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है। परंतु हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना अनिवार्य है। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए।