फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should solve problems on time: DC

समस्याओं का समय से समाधान करें अधिकारी : डीसी

Fri, 23 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve problems on time: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर समाधान शिविर व सीएम विंडो पर आई शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान समय से करने के निर्देश दिए।
बैठक से पहले हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर सीएम विंडो व समाधान शिविर की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को पोर्टल पर समाधान करने में सक्रियता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की। कहा कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। अगर किसी मामले का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो उन शिकायतों को कष्ट निवारण एवं परिवेदना समिति की बैठक में रखा जाएगा।

डीसी ने कहा कि सीएम विंडो पर समस्याओं के समाधान का स्कोर अच्छा है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed