फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should monitor CM Window and Saral Portal daily: Collector

अधिकारी सीएम विंडो और सरल पोर्टल की प्रतिदिन करें मॉनीटरिंग : नगराधीश

Mon, 25 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Officers should monitor CM Window and Saral Portal daily: Collector
सीएम विंडो, सरल पोर्टल, ई-ऑफिस की समीक्षा बैठक करते नगराधीश रोहित कुमार। संवाद - फोटो : Rewari
जिला सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सरल पोर्टल व ई-ऑफिस की प्रणाली की सोमवार को नगराधीश रोहित कुमार ने समीक्षा करने के बाद आवश्य दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी सरल पोर्टल व सीएम विंडो पर लंबित आवेदनों व शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करे, ताकि पोर्टल पर जिले की रैकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि लोगों द्वारा प्राप्त किसी भी आवेदन पर कार्रवाई जरूर करें।
सीटीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट अपडेट करें। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर अभी तक कुल 15315 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 14838 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है। बाकी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।
विज्ञापन

ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए सीटीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है। इसी प्रणाली के तहत कार्यालयों में सभी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस कार्य अति महत्वपूर्ण है। इससे कार्यालयों में सभी कार्य पेपरलेस व समयसीमा में होंगे तथा ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं सीएम विंडो, सरल पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग व सर्विस को देखें और उस पर कार्यवाही करें। इस अवसर पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीएमजीजीए अमन वालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed