फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should expedite the work of giving ownership: SDM

मालिकाना हक देने के काम में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Officers should expedite the work of giving ownership: SDM
गांव कान्हड़वास में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा लेते एसडीएम होशियार सिंह? - फोटो : Rewari
कोसली। उपमंडल में सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम होशियार सिंह ने शनिवार को नजदीकी गांव कान्हड़वास का दौरा किया। यहां उन्होंने इस योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की नक्शों और नाम में त्रुटियों संबंधी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि पंचायत विकास विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी अब लोगों को उनके मकान का मालिकाना हक देने के काम में और तेजी लाएं। आईडी बनाने में राजस्व और पंचायत विभाग दोनों तालमेल कर इस काम को गति दें। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सरकार द्वारा गांवों में मुनादी करवाकर स्वामित्व योजना के तहत लालडोरा के अंदर जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत गांव की जमीन की वैज्ञानिक तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए माप व पैमाइश की गई है। इसके बाद अब लोगों को मालिकाना हक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इससे गांव के विकास तथा योजना बनाने में आसानी होगी। ग्रामीण अपनी संपत्ति के बदले बैंक से ऋण भी ले सकेंगे। अब ग्राम पंचायत के पास गांव का सही रिकॉर्ड व मानचित्र होगा, जिसका उपयोग भवन निर्माण आदि में किया जाएगा। साथ ही अवैध कब्जों को हटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed