फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers and workers should set their goals with determination: Dhankhar

पदाधिकारी व कार्यकर्ता दृढ निश्चय के साथ अपना लक्ष्य करें निर्धारित: धनखड़

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Officers and workers should set their goals with determination: Dhankhar
रेवाड़ी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता दृढ़ निश्चय के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहीं हैं। वे सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरली में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अच्छे नेता में कुछ विशेषताएं होनी चाहिए। एक अच्छे नेता को अपनी टीम को साथ लेकर चलना चाहिए। नेता को ईमानदार व साफ छवि का होना चाहिए। उसे अपनी सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। अच्छा नेता बनने के लिए उसे अनुशासन प्रिय भी होना चाहिए। नेता को दूरदर्शी सोच के साथ पहल करने वाला भी होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने भाजपा के इतिहास, विकास और विचार पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी संदीप जोशी ने आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों का गुणगान समय सिंह भाटी, पंचायत एवं नगर परिषद् चुनाव पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व मीडिया व सोशल मीडिया पर सुनील राव प्रदेश संयोजक कला व संस्कृति ने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, वंदना पोपली, रामपाल यादव, सतीश खोला, सिंहराम महलावत, नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, रत्नेश बंसल, यशवंत भारद्वाज, ईश्चर चनीजा, डॉ. कविता, उमेद हंसाण, चेयरमैन सफाई आयोग कृष्ण इंजीनियर, हेमलता तंवर, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रूपेश, रामकंवर आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हुक्मचंद यादव व संचालन महावीर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed