फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Objection expressed on remarks against BKU leader Rakesh Tikait

Rewari News: भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ टिप्पणी पर जताई आपत्ति

Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Objection expressed on remarks against BKU leader Rakesh Tikait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। सत्तारुढ़ एक विधायक की ओर से भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने पर भाकियू नेता रामकिशन महलावत ने आपत्ति जताई है और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार सज्जन कुमार को सौंपा है।

किसान नेता रामकिशन महलावत के नेतृत्व में किसान आम्बेडकर पार्क में एकत्रित हुए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रामकिशन ने कहा कि विधायक ने सोशल मीडिया में बयान देकर कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत किसानों के बीच नहीं होते तो उनका एनकाउंटर हो सकता था। उन्होंने कहा कि उसी विधायक ने आंदोलन के दौरान किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसको लेकर उस समय किसानों ने विरोध किया था। कहा कि वर्तमान सरकार किसान गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा राकेश टिकैत यूनियन के प्रवक्ता हैं जो किसानों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाते हैं। भड़काऊ बयान देने पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर महेन्द्र ककरावत, भजन लाल खटाना, महेंद्र थानेदार, सुमेर बनीपुर, जीतराम झाबुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed