{"_id":"66edd6c15124a21ec00e7794","slug":"numberdar-will-support-the-one-who-fulfills-the-demand-rewari-news-c-198-1-rew1001-209585-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मांग पूरा कराने वाले को समर्थन देंगे नंबरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मांग पूरा कराने वाले को समर्थन देंगे नंबरदार
Sat, 21 Sep 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 07रेवाड़ी। मीटिंग के लिए बाल भवन परिसर में एकत्रित हुए नम्बरदार। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक हेडमास्टर उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में बाल भवन में हुई। इसमें तय किया गया कि उनकी मांगों को जो पूरा कराएगा, उसे ही नंबरदार समर्थन देंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में नंबरदारों के 28 हजार पद हैं। इनमें 18 हजार नंबरदार ही कार्यरत हैं। प्रेस सचिव जोगेंद्र राव ने रिक्त पदों पर नंबरदारों की नियुक्ति करने के लिए प्रत्याशियों से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि जो भी उम्मीदवार नम्बरदारों की लंबित मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देगा, उसे समर्थन दिया जाएगा। बैठक में जगदेव सिंह, नरेंद्र, अर्जुन सिंह, धर्मसिंह, बीर सिंह, जसवंत सिंह, धर्म सिंह, शिवराज सिंह ने संबोधित किया।