फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   number of persons increase on farmer protest

खेड़ा बॉर्डर पर दो किमी. में फैला किसानों का जमावड़ा, पारा जमाव बिंदु पर हौसलों में उबाल

Fri, 18 Dec 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
number of persons increase on farmer protest
दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर हरियाणा-राजस्थान सीमा के रेवाड़ी खेड़ा बॉर्डर पर किसानों की ओर से शुरू किया गया आंदोलन का जमावड़ा वीरवार तक दो किमी. तक फैल चुका है। इसके अलावा किसानों का आना लगातार जारी है। पारा चार डिग्री सेल्सियस के जमाव बिंदु पर होने के बावजूद आंदोलनकारी किसानों के हौसलों में उबाल है। बुजुर्ग से लेकर महिला व बच्चे हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच हाईवे पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि किसान आंदोलन के चलते रविवार को बंद हुआ हाईवे पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं खुल सका है। किसानों व सरकार के बीच वार्ता बंद होने के चलते आंदोलन भी लंबा खिंचने के आसार हैं। यही कारण है कि राजस्थान के कई जिलों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व बसों में सवार होकर 6 माह तक का राशन लेकर पहुंच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों ने हाईवे पर खाना बनाने के लिए गड्ढे खोदकर स्थायी भट्टियां बना ली हैं। वहीं खेड़ा बॉर्डर से 10 किमी. दूर हाईवे पर ही बावल के बनीपुर चौक पर बैठे किसानों का कहना है कि 20 को श्रद्धांजलि आयोजित सभा कर दिल्ली के लिए सामूहिक रूप से कूच किया जाएगा। किसानों को जागरूक करने के लिए दो कमेटियों का गठन कर दिया गया है। ये कमेटियां गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराएंगी। वहीं बुधवार को ट्रक में किसानों के लिए रसद लेकर पहुंचे इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने हाईवे पर किसानों के बीच ही रात बिताई। उन्होंने बनीपुर चौक व खेड़ा बॉर्डर पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। बता दें कि खेड़ा बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर योगेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान आंदोलन चल रहा है। वहीं बनीपुर चौक पर भारतीय किसान यूनियन व बावल चौरासी खाप की ओर से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो लंगर में सुबह-शाम 3-4 हजार प्लेटें लग रहीं
खेड़ा बॉर्डर पर दो जगहों पर लंगर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर व शाम दोनों को मिलाकर प्रत्येक दिन 3-4 हजार लोगों का खाना तैयार हो रहा है। यह संख्या प्रत्येक दिन बढ़ती जा रही है। कोटा से आए बाबा लक्खा सिंह का लंगर चला रहे बलदेव सिंह ने बताया कि आठ दिनों तक टिकरी बॉर्डर पर लंगर चलाया गया। वहां पर दर्जनों लोग लंगर चला रहे हैं, खेड़ा बॉर्डर पर ज्यादा जरूरत थी। मंगलवार से यहां पर लंगर शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 400 प्लेट खाना बनाया गया था, लेकिन अब उनके लंगर में 1200-1500 लोग प्रत्येक दिन खाना खा रहे हैं। वहीं आंदोलन में दूसरे स्थान पर चल रहे लंगर में भी करीब दो हजार लोगों का प्रत्येक दिन खाना तैयार हो रहा है। यहां पर आंदोलन में जुड़ी महिलाएं भी खाना बनाने में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग दूध, लस्सी व सब्जियां पहुंचाने में जुटे
बाबा लक्खा सिंह के लंगर में सेवा कर रहे महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। उनकी तैयारी प्रत्येक दिन 15 हजार तक लोगों को खाना खिलाने की है। इसी दौरान कोटपुतली से सुभाष पटेल, लस्सी, गाजर व अन्य सामान लेकर लंगर में पहुंच गए। महेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोग प्रत्येक दिन जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते, लंगर चलता रहेगा। इसमें 6 माह लगे या एक साल, हमने खुद को तैयार कर लिया है।
हाईवे से गुजर रहे एनआरआई भी दे रहे समर्थन
वीरवार को हाईवे से दिल्ली की तरफ से एक एनआरआई महिला जयपुर जा रही थी। किसानों को ठंड के बीच धरने पर बैठा देख महिला किसानों के बीच पहुंची। महिला ने कहा कि देश के अन्न्दाता को इस तरह सड़कों पर बैठा देकर पीड़ा हुई, इसके चलते ही धरने पर आ गई। महिला ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
कड़ाके की ठंड के बीच किसानों के साथ जवानों की भी परेशानी
खेड़ा बॉर्डर पर एक ओर जहां किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ठंड व शीतलहर के बीच बैठे हए हैं। वहीं बॉर्डर पर ही अर्ध सैनिक बलों के जवानों से लेकर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर अडिग हैं। ऐसे में सवाल है कि आमने-सामने डटे किसान व जवानों को देखते हुए जिम्मेदारों को जल्द से जल्द किसी समाधान पर पहुंचना चाहिए।

राज्यसभा सांसद केके राजेश पहुंचे समर्थन देने
खेड़ा बॉर्डर पर वीरवार को राज्यसभा सांसद केके राजेश भी समर्थन देने पहुंचे। धरने पर यागेंद्र यादव, हरि बेनीवाल, कॉमरेड अमराराम, थरण दीप सिंह, कॉमरेड बादल सरोज, विक्रम यादव, गुरुराम सिंह, सुखजीत सिंह, कॉमरेड रविंद्र शुक्ला, सीटू प्रदेेशाध्यक्ष जेएस नरुका, मोहन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं बनीपुर चौक पर चल रहे धरने पर रामकिशन महलावत, सुमेर बनीपुर, सरजीत महलावत, वीरेंद्र नेहरा, राजेश कुमार, भजनलाल, महेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, रामसिंह, शीशराम व इनेलो जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल व प्रदेश प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल सहित कई इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed