फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Number of corona infected reached close to three hundred, 1 hospitalized

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई तीन सौ के करीब, 1 अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Jan 2022 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected reached close to three hundred, 1 hospitalized
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही ले रहा है। तेजी से बढ़ती हुई कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 274 हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 47 केसों की पुष्टि हुई। जिनमें एक मरीज अस्पताल में भर्ती है ओर बाकी होम आइसोलेटिड है। इससे पहले जिले में सोमवार को 74 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई थी। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन को बूस्टर डोज लगाई गई। साथ ही किशोरों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके अलावा रेवाड़ी में 26, बावल में 9, मीरपुर में 10, नाहड़ में 1 और गुरावड़ा में 1 केस मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1182 सेंपल लिए गए वहीं 943 सैंपल लंबित है।
विज्ञापन

आज 18 प्लस वालों को 34 स्थानों पर लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को को 34 स्थानों पर 9200 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में मंगलवार को 1649 को पहली व 2360 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं जिले में मंगलवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से ऊपर किशोरों को लगी कोरोना की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 50 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा मंगलवार को 1782 किशोरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक 34184 किशोरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 32 सेंटरों पर 7300 किशोंरो को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके तहत विभिन्न हेल्थ सेंटरों की सहायता से विभिन्न स्कूलों में भी कोरोना की डोज लगाई जाएगी। शेडयूल अनुसार शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 3500 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को दूसरे दिन हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 34 स्थानों पर 3500 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
कोरोना संक्रमितों की संख्या 250 के पार हो चुकी है। लोग लापरवाही न बरते व कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करें व साथ ही समय पर वैक्सीन की डोज लें।
डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed