फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NSS volunteers given a message of service and nation-building

Rewari News: एनएसएस स्वयंसेवकों को दिया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers given a message of service and nation-building
कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के लिए युवा शक्ति-समर्पण सेवा, विकसित भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में एनएसएस स्वयंसेवकों को सेवा व राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया?
विज्ञापन

विवेकानंद केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में डॉ. पूनम जैन ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व बताया। एडवोकेट रणजीत यादव ने शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक दायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता समझाई।
विज्ञापन

विवेकानंद केंद्र के महेश ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे नेतृत्व क्षमता, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा, डॉ. पारुल मित्तल, महेंद्र सांभरिया, रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed