फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now you can easily make separate family identity card

Rewari News: अब आसानी से बनवा सकेंगे अलग परिवार पहचान पत्र

Mon, 08 Jul 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now you can easily make separate family identity card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र में सरकार ने तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अगर किसी के दो बेटे अलग-अलग रहते हैं तो परिवार की मुखिया की सहमति से अलग परिवार पहचानपत्र बनवा सकेंगे।
60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को बुढ़ापा पेंशन के लिए जन्मतिथि प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है बल्कि इसके लिए वोटर आईडी मान्य होगा। इसी प्रकार आय प्रमाणपत्र आसानी से ठीक कराया जा सकेगा। परिवार पहचान पत्र स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटि को सुधरवाने के लिए पहले लोगों को भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब लोग बिना किसी कागजी कार्रवाई के इनमें सुधार करा सकते हैं। कुछ परिवार ऐसे भी थे जिनमें दो या तीन भाई परिवार संग अलग रहते थे लेकिन परिवार पहचान पत्र एक ही था।
विज्ञापन

ऐसे लोग अब अलग परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल परिवार के मुखिया से ओटीपी लेकर अपने स्वयं के फोन से सिटीजन लॉगइन आईडी से तुरंत अलग किया जा सकता है। अगर किसी के दो बेटे हैं और दोनों अलग-अलग रहते हैं तो वे परिवार के मुखिया की सहमति से अलग फैमिली आईडी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी उम्र 60 साल है लेकिन जन्म प्रमाण नहीं है और न ही 10वीं का प्रमाणपत्र है। न ही कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज है जिसमें जन्मतिथि लिखी है। उनके लिए अब वर्ष 2019 में जिस वोटर कार्ड से उन्होंने वोट डाला है, उसमें दर्ज जन्मतिथि के आधार पर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र पूरी है, लेकिन उम्र का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे में वे बुढ़ापा पेंशन से भी वंचित थे। उन्हें भी लाभ होगा।

अगर किसी परिवार की आय गलत दर्ज है तो इसमें सुधार के लिए स्वयं सत्यापन फार्म जारी किया गया है। जो नोटरी अटेस्ट करके और इस फार्म में अपनी आमदनी भर कर सुधार कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed