फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now the Health Department will operate the Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra running in Civil, handover will happen soon.

Rewari News: सिविल में चल रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का अब स्वास्थ्य विभाग करेगा संचालन, जल्द होगा हैंडओवर

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now the Health Department will operate the Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra running in Civil, handover will happen soon.
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल परिसर में संचालित हो रहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर हो जाएगा। अभी यह जैनेरिक मेडिकल स्टोर रेडक्रॉस की तरफ से चलाया जा रहा है। नई बदलने वाली व्यवस्था के अंतर्गत मेडिकल स्टोर पर दवाईयों की संख्या भी बढ़ेगी। जो दवाइयां स्टेट वेयर में ऑनलाइन उपलब्ध होगी, वह दवाइयां इस पर भी मिल सकेगी। साथ ही दवाईयों की लिस्ट भी बाहर लगेगी कि यहां पर कितनी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इस मेडिकल स्टोर पर निजी चिकित्सक के पास चेकअप कराकर उसकी पर्ची पर यहां से दवाइयां खरीद सकेंगे। जेनेरिक दवाइयों की कीमत ब्रांडेड से काफी कम होती है। मरीजों को आधी दर पर ही दवाइयां मिल सकेगी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में भी एक जैनेरिक मेडिकल स्टोर खुला हुआ है। इधर, इसे लेकर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल परिसर में एक कार्यक्रम भी होगा। जिसमें मेडिकल अफसरों को बुलाया गया है। इस दौरान उनको जेनेरिक दवाइयों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही ओपीडी में भी मरीजों व उनके तीमारदारों को जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कल्याण समिति करेगी संचालन:
इनमें 2000 तरह की दवाइयां और अन्य प्रकार का प्रयोग में आने वाला सामान उपलब्ध करवाया जाता है। इनका संचालन स्वास्थ्य कल्याण समिति व फार्मेसी ऑफिसर की निगरानी के अंदर किया जाएगा। इनसे होने वाली कमाई या लाभ को एसकेएस बैंक खाते में जमा किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल केंद्रों के रखरखाव, दवा व अन्य सामग्री खरीदने में किया जाएगा। भविष्य में यूपीआई स्कैनर भी लगेगा। लोग नकद के साथ ही यूपीआई से भी पेमेंट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से 90% तक की मिलती है छूट:
दरअसल, नागरिक अस्पताल के मेडिसिन काउंटर पर मरीजों को कई बार पर्याप्त दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती। उनको 5 में से 3 दवाइयां मिली और बाकी बाहर से खरीदनी पड़ती है। जिले के नागरिक अस्पताल में यह स्टोर चल रहा है, लेकिन कम ही लोग वहां पर दवाइयां खरीदने जाते हैं। लेकिन अब बदली व्यवस्था के बीच इसका प्रचार-प्रसार भी होगा। लोगों को जानकारी भी दी जाएगी कि यहां पर जैनेरिक मेडिकल स्टोर चल रहा है। इन केंद्रों में मरीजों को बाहर मिलने वाली दवाइयां की अपेक्षा 50 से 90 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है।


समय-समय पर होगी मेडिकल की चेकिंग:
डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा और सिविल अस्पताल के डीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही मेडिकल स्टोर के संचालन का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के पास आ जाएगा। इसके बाद इसमें दवाइयों की लिस्ट भी लगेगी। कितनी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। इसका एक अलग से अकाउंट भी खुलेगा। दवाईयों के प्रकार भी बढ़ाए जाएंगे। लोगों को ज्यादा दवाइयां मिल सकेगी। प्राइवेट चिकित्सक की पर्ची पर भी दवाई ले सकेंगे। साथ ही नोडल अधिकारी, पीएमओ, एमएस, डीएमएस व सीएस सुपरविजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed