फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now a big cage has been installed to catch the tiger

Rewari News: बाघ को पकड़ने के लिए अब लगाया गया बड़ा पिंजरा

Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now a big cage has been installed to catch the tiger
फोटो: 21रेवाड़ी। गांव झाबुआ में पिछले सप्ताह कमरे में कैद हुआ बाघ। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल (रेवाड़ी)। गांव झाबुआ के जंगल में छिपे बाघ को पकड़ने में अभी वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिली है। दो दिन से कैमरे में बाघ की कोई गतिविधि कैद नहीं हुई है। वन विभाग की टीम ने अब बाघ को पकड़ने के लिए जंगल के बाहर अब बड़ा पिंजरा लगाया है।
सरिस्का वन विभाग के उच्च अधिकारी झाबुआ में डेरा डाले हुए हैं लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ा नहीं जा सका है। राहत की बात यह है कि बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया है। वन विभाग की टीम का कहना है कि 2 दिन से बाघ की कोई भी मूवमेंट अभी नहीं हुई है। इससे पहले बाघ एक दिन छोड़कर कैमरे में कैद हो रहा था। सरिस्का वन विभाग के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में हरियाली और जंगल जैसा नजारा होता है। इसलिए बाघ जंगल से निकलकर बाहर आया है। अब जल्द ही टाइगर को काबू कर सरिस्का ले जाया जाएगा। टाइगर को पकड़ने के लिए यहां पर बड़ा पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने की अपील की है। दूसरी तरफ रेवाड़ी के जिलाधीश अभिषेक मीणा ने धारा 163 लागू करते हुए आदेश जारी किये हैं कि टाइगर के पैरों के निशान के पास 5 लोगों से ज्यादा एकत्रित न हों। साथ ही संबधित थाना व प्रशासनिक अधिकारियों को इलाके में सावधान रहने के लिए मुनादी कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरिस्का से गांव झाबुआ के जंगल में पहुंचे बाघ की पहली तस्वीर पिछले सप्ताह सोमवार को सामने आई थी। पूरा जंगल 750 एकड़ में बना हुआ है। फोटो सुबह के समय वन विभाग के ट्रैप कैमरों से ली गई थी। दरअसल, वन विभाग की टीम ने जंगल में 10 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। सरिस्का से 20 और रेवाड़ी वन विभाग से करीब 15 कर्मचारी बाघ को पकड़ने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महीने पहले भी रेवाड़ी आया था बाघ
सात महीने पहले भी ये टाइगर सरिस्का के जंगल से निकलकर रेवाड़ी तक चला गया था। उस समय हरियाणा बॉर्डर के आस-पास गांव में वनकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक वनकर्मी को टाइगर ने दबोच लिया था, लेकिन वह बच गया था। वहीं, फॉरेस्टर बेहोश हो गया था। उससे पहले कोटकासिम के पास एक किसान पर हमला किया था। एक नीलगाय को खाने की भी पुष्टि हुई थी। इस बार खैरथल-तिजारा जिले में गत वीरवार को 6 घंटे में 4 लोगों पर बाघ ने हमला किया था।

वर्जन:
रेवाड़ी और सरिस्का वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही है।- प्रेम कुमार, वन रेंज अधिकारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed