फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now 5 kg cylinders will be available at ration shops

अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे 5 किलोग्राम के सिलिंडर

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now 5 kg cylinders will be available at ration shops
रेवाड़ी। अब रेवाड़ी जिला की सरकारी राशन की दुकानों पर एचपी, इंडेन व भारत गैस के 5 किलोग्राम के गैस सिलिंडर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे जहां डिपोधारकों को लाभ होगा वहीं उपभोक्ताओं की परेशानियां भी कम होंगी।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में वीरवार को इस बारे में गैस एजेंसी धारकों व डिपोधारकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 5 किलोग्राम के गैस सिलिंडर सरकार की योजना के अनुसार सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से बिक्री को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसओ एलपीजी सोमेक बनर्जी ने कहा कि राशन की दुकानों पर बिक्री होने वाले गैस सिलिंडर कंपनी के तथा सुरक्षा की दृष्टि से काफी बेहतर होंगे। कंपनी द्वारा बीमित होने के चलते हादसा होने पर क्लेम भी मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 100 किलोग्राम से अधिक गैस होने पर विस्फोटक लाइसेंस अनिवार्य होता है। इसलिए सरकारी राशन की दुकानों के संचालक अपनी दुकानों पर 5 किलोग्राम के कम से कम एक तथा अधिक से अधिक 19 सिलिंडर तक रख सकते हैं। इस मौके पर विभाग के एएफएसओ अमरजीत व अन्य कर्मचारी सहित गैस एजेंसी धारक व डिपोधारक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed